संवेदनशील इंसान
कभी कभी छोटी छोटी बातों को बहुत ज्यादा सोच कर अपनी सारी ख़ुशी को दफ़न कर देता है |
झूठ बोल कर हम
कुछ वक़्त के लिए दूसरे को धोखा दे सकते हैं, लेकिन ख़ुद को नहीं | किसी की सहानुभूति पाने के लिए भी हमें एक दायरे में रह कर
ही झूठ बोलना चाहिए, ताकि बाद में
माफ़ी मिल जाए | ना की सामने वाले
को बेवकूफ समझ कर कुछ भी अनाप-सनाप बकते रहें |
बुधवार, 9 अप्रैल 2014
आप जो साथ आये
नहीं तो यूही गुज़ार ली ज़िंदगी,
मेरी तो ...
सब्र की सीमाएं
भी असीम है बस आपकी प्रतीक्षा में | - लिली कर्मकार
मंगलवार, 18 मार्च 2014
जब परिस्थियाँ
हमारी विपरीत होती हैं, तब हम अपनी बात
किसी को भी नहीं समझा सकते l उस वक़्त सबसे
अच्छा उपाय है 'निःशब्द' हो जाना l
हमारे व्यवहार को
शुद्ध रखने के लिए दो उपाय हैं --- एक तो 'धीरज' और दूसरा 'प्रेम' l
जैसे मरे हुए
मनुष्य से कोई इर्ष्या नहीं करता हैं , ऐसे ही जीते हुए से भी नहीं करनी चाहिये ; क्योंकि उस मनुष्य को और इर्ष्या करने वाले को एकदिन एक-सा
ही मरना हैं |