शनिवार, 19 सितंबर 2015

मेरा 'आत्मसम्मान' इतना कमज़ोर नहीं है कि लोगों के छोटे-छोटे गलत व्यवहार से आहत हो जाये।
आप अपने जीवन में कितने पुरुष और महिलाओं को प्रभावित किया या आकर्षित किया यह मायने नहीं रखता जीवन में यह मायने रखते है कि कितने प्रभावशाली लोग आपसे प्रभावित हुए।
जीत लूँगी हर निराशा
यही है एक प्रबल आशा,
पथ हुआ दुर्गम, राह भी निर्जन
बस साहसी मन सहारा॥ 

रविवार, 5 अप्रैल 2015

इसे आधुनिक बाल मज़दूरी ही कहेंगे जहाँ बच्चों के स्कूल बैग इतने भारी होते है कि मानो बच्चा स्कूल नहीं मजदूरी करने जा रहा है। कहीं बच्चे बड़े बड़े बिल्डिंग के तले मज़दूरी करते हुए दिख जायेगा तो कहीं किताबों और भविष्य की आमदानी के तले जूझते हुए।।
'अभिव्यक्ति की आज़ादी' की समझ अच्छे खासे समझदारों को नहीं है ।।
सिगरेट के धुएं में डूबा दी ये ज़िन्दगी और एकदिन ज़िन्दगी ही धुँआ हो कर उड़ गयी ।।

शनिवार, 4 अप्रैल 2015

ज़माने में चलने के लिए हर किसी को पॉजिटिव तो होना पड़ेगा। हर चीज में बुराई ढूंढने वाले लोग दुनिया से जल्द ही कट जाते है और धीरे धीरे उनको कोई याद भी नहीं करता ।।

मंगलवार, 18 नवंबर 2014

वक़्त बदलता गया, लोग बदलते गए ।

सभ्यता संस्कार सिर्फ उपदेशों में ढलते गए ।।
गुस्ताख़ दिल ने फिर से मांफ किया तुम्हें

फिर दिल तोड़ने का इजाज़त दिया तुम्हें ।।
कल रात फिर एक सुनेहरा सपना टुटा
तो क्या ... !

और भी कई रातें अभी बाकी है ।।

शनिवार, 8 नवंबर 2014

कई बार हम बहुत कौशिश करते है बिगड़े हालत को सुधारने की लेकिन हमारा चित्र अगर किसी के आगे पहले से ही ख़राब बन चुकी है तो उसे मिटाना अक्सर हर तरह की कौशिशों के बाद भी ज़्यादातर नामुमकिन ही होता है ।
जब कभी हम क़रीब से दूसरों कि ज़िन्दगी में गहराईयों से झाँक पाते हैं, तो पता चलता है कहीं थोडा कम तो कहीं थोडा ज्यादा .... सभी के पास अपने हिस्से की परेशानियाँ चुनौतियां बनके खड़ी है ।।
हर एक छोटे-बड़े काम के लिए फ़ैमिली का सपोर्ट मिलना बहुत ज़रूरी होता है। हर एक बच्चे को अपने फ़ैमिली से ही पहली आस होती है। अगर बच्चा सही है और सही काम कर रहा हो तो उन्हें हमेशा उत्साहित करना चाहिए। वक़्त के साथ साथ परिवारों को अपनी परंपरागत चली आ रही कुछ रुढ़िवादी सोच को ज़रूर बदलना चाहिए, ताकि उनके बच्चे आगे बढ़ें, अपनी ख़्वाहिशों को पूरी करें और वो अपने जीवन को जियें ताकि हजारों में एक बनके उभरें ।।
आज आधुनिकता की दौड़ में फंसे संवेदनहीन परिवारों में दादा-दादी, नाना-नानी या तो आप्रासंगिक हो गये हैं, या फिर वृद्धाश्रमों में भेज दिये गये हैं। अगर कुछ सौभाग्यशाली बच गये हैं तो अपने घरों के एक कोने में सिमट कर रह गये हैं। क्योंकि उन्हें अपनी इज्ज़त और सर के ऊपर छत की फ़िक्र है। कहीं जीवन के इस अंतिम दौड़ में यह सहारा भी उनसे न छीन जाए ।।
अगर हम दूसरे से अपेक्षा रखते हैं कि वो हमारी बातों का क़द्र करें और सुनें, तो पहले हमें दूसरों की बातों का क़द्र करना चाहिए और सुनना चाहिए और साथ ही ये कला सीखनी चाहिए ।। 

शनिवार, 16 अगस्त 2014

एक सामाजिक कार्यकर्ता के लिए इंसानियत ज्यादा अहमियत रखती है, ना की किसी एक जाति या समुदाय को देख कर मदद करना !!

शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

कुछ Ultra Modern लोग भगवान् को नहीं मानते हैं लेकिन Style से बात बात पर "Oh My God" ज़रूर कहते हैं ।।
अगर पहनावे से ही किसी इंसान की देशभक्ति जाग उठती तो हमारे देश के नेता लोग इतने चोर और निकम्मे न होते । खाकी को ख़ाक में और् खादी को खाद में मिला दिया है इन लोगो ने ।।
सच बोलने में या सुनने में कोई दिक्कत नहीं है बस हज़म करने में दिक्कत होती है ।

सोमवार, 21 जुलाई 2014

कभी कभी इंसान बस मानसिक शांति के लिए हक़ीक़त से कोशों दूर चला जाता है, और अपने मन में एक काल्पनिक दुनिया बना लेता है ।।