गुरुवार, 28 नवंबर 2013

सुद्धाचारवादी लोग

हममें ऐसे सैकड़ों सुद्धाचारवादी लोग है , जो गलती करने वालों तथा सन्मार्ग से बिचलित होनेवालों को बुरा कह कर उनका अपमान करते रहते है | पर उनके आत्मविश्वास तथा स्वाभिमान को चोट पहुंचाए बिना प्रेम तथा धैर्यपूर्वक उनके दोष बता कर उन्हें सही मार्ग पर लाने की क्षमता रखनेवाले हममें से कितने हैं ?

मंगलवार, 26 नवंबर 2013

मानसिक संतुष्टि

कभी कभी कोई इंसान ऐसा होता है जो हमारे साथ 24X7 रहता है मानसिक सहयोग के रूप से | वो इंसान शारीरिक रूप से साथ देने वाले इंसान से भी ज़्यादा खास होता है क्योंकि मानसिक संतुष्टि हमे हर किसी से नहीं मिल सकती |

गलत राय

एकतरफा किसी की बातें सुनकर कभी हमे किसी दुसरें के प्रति अपनी गलत राय नहीं बनानी चाहिए क्योंकि अपने आपको सभी सही ही मानता है | ऐसे बहुत कम लोग होते है जो अपनी गलती को मानते है और उसे सुधारने की कौशिश करते है |

बेतुका

बेतुका लिखने से कोई प्रसिद्ध नहीं होता है | ऐसा कुछ ना लिखिए कि लोग आपकी नकारात्मकता से चर्चा करें |

समस्या का हल

हम हर समस्या का हल नही कर सकते , कभी ज्यादा बोल देते हैं तो कभी कम | कभी कुछ करते नही तो कभी कुछ ज्यादा ही कर देते हैं |

सीख यह मिली मुझे कि हर तार से पतंग नही उतारना चाहिए |

पीड़ा

अपने ग़म को बड़ा तराशा , पीड़ा में भी आनन्द आया |

बेखुदी

तिनका-तिनका मर रहे हैं खुशी ,  बेखुदी खामोश सी इस दुनिया में |